{"_id":"67043de1653892bdb908fab6","slug":"minister-dr-dhan-singh-rawat-did-it-he-underlined-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520041-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़भोज दिवस : परंपरागत अनाजों के उपयोग पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़भोज दिवस : परंपरागत अनाजों के उपयोग पर दिया जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर में किया कार्यक्रम का उद्घाटनI
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर में गढ़भोज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। उन्होंने पारंपरिक मोटे अनाजों के संरक्षण और उनके महत्व को रेखांकित किया।
गढ़भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य बच्चों और समाज को अनाजों के फायदों से परिचित कराना है। उन्होंने परंपरागत अनाजों के उपयोग पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में पकवानों की प्रदर्शनी और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें से बच्चों ने मन मोह लिया। इस दौरान गढ़भोज को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य प्रमुख हस्तियों के वीडियो संदेश भी बच्चाें को दिखाए गए।
वहीं, एमकेपी पीजी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में कर्नल अरविंद रावत ने उत्तराखंड के जैविक उत्पादों पर व्याख्यान दिया। छात्राओं ने उत्तराखंडी व्यंजन प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. सरिता कुमार, डॉ. संगीता खुल्लर, डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Iछात्रों को परोसी नौरंगी दाल, झंगोरे की खीरI
अक्षय पात्र फाउंडेशन ने उत्तराखंड की परंपरागत फसलों और भोजन के उत्सव गढ़ भोज दिवस को 301 विद्यालयों में 30,000 से अधिक छात्रों को नौरंगी दाल, चावल और झंगोरे की खीर परोसकर मनाया। फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रायपुर, सहसपुर और विकासनगर ब्लॉक के विद्यालयों में पारंपरिक भोजन उपलब्ध कराया। विकासनगर के शिक्षक लेखराज तोमर और रायपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद सोलंकी ने मोटे अनाज का महत्व बताया।