Teachers Transfer: दुर्गम वाले शिक्षक उतरेंगे, मैदान वाले चढ़ेंगे पहाड़, शिक्षा मंत्री ने कहा- बनेगी पृथक नियमावली
मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि स्थानांतरण में कोई सिफारिश नहीं चलेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग में पात्र कार्मिकों एवं अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जो शिक्षक लंबे समय से दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षों से तैनात हैं, उन्हें सुगम स्कूलों और जो मैदानी क्षेत्रों में जमे हैं, उन्हें दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग में डायट, अटल आदर्श विद्यालय एवं नवोदय विद्यालयों की पृथक नियमावली बनाई जाएगी, विभाग में पात्र कार्मिकों एवं अधिकारियों की पदोन्नति की कार्यवाही में तेजी लाई जाएगी। इ
स संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि स्थानांतरण में कोई सिफारिश नहीं चलेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग में पात्र कार्मिकों एवं अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवार, निदेशक प्राथमिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक रामकृष्ण उनियाल सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विद्यालयों के साथ संचालित होंगे आंगनबाड़ी केंद्र
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से बुलाई गई बैठक में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसमें बताया गया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के साथ संचालित 4457 आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल वाटिका नाम से कक्षाएं शुरू करने के लिए तैयारियों कर ली गई है। बाल वाटिका शिक्षक हस्तपुस्तिका एवं बाल वाटिका अभ्यास पुस्तिका तैयार कर प्रकाशन का कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जाएंगे डॉ. संधु, प्रदेश को मिल सकती है पहली महिला मुख्य सचिव
बाल वाटिका के संचालन के लिए एससीईआरटी कार्यालय देहरादून में ईसीसीई यूनिट का गठन किया जा चुका है। इसी क्रम में 22 से 24 जून तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी, को-लोकेटेड विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई है। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों के पूर्व छात्र, सेवानिवृत्त शिक्षकों, वैज्ञानिकों, स्वयंसेवकों और विषय विशेषज्ञों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।