फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mining materials being smuggled from Himachal Pradesh have been seized.

Dehradun News: हिमाचल से चोरी करके लाई जा रही खनन सामग्री पकड़ी

Tue, 30 Dec 2025 08:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Mining materials being smuggled from Himachal Pradesh have been seized.
- एक खनिज भंडारण पर भी की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह के नेतृत्व में चली कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश से चोरी-छिपे यमुना नदी को पार कर प्रदेश में लाई जा रही खनन सामग्री से भरे एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया। इसके पश्चात उन्होंने ढालीपुर, ढकरानी, भीमावाला व नवाबगढ़ क्षेत्र में नदी में बनाए गए चोर रास्तों पर खाई खोदकर रास्तों को बंद कर दिया। इस दौरान ढकरानी में संचालित किए जा रहे एक खनिज भंडारण की जांच की।

जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर भंडारण के ई-रवन्ना पोर्टल को निलंबित कर दिया गया। जिला खनन अधिकारी ऐश्वर्या शाह ने बताया यमुना नदी के दूसरे किनारे पर हिमाचल प्रदेश में लगे स्टोन क्रशरों से भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्राली के जरिये अवैध रूप से खनिज सामग्री उत्तराखंड में लाई जा रही है जिससे प्रदेश के राजस्व को हानि पहुंच रही है।अवैध खनन पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed