{"_id":"042d1c2a469936ef77ace05259952061","slug":"mining-mafia-wants-to-kill-joint-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया ने की 'दुर्गा शक्ति' को मारने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफिया ने की 'दुर्गा शक्ति' को मारने की कोशिश
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 24 Aug 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया ने रुड़की की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उनके गनर को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चालक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। दोनों को गंगनहर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने साबित कर दिया है कि लक्सर क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले किस तरह बढ़े हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व छापा मारने गए तहसीलदार को कुचलने की कोशिश की गई थी और उनके साथ गए दो कर्मचारियों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया था।
शुक्रवार की शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सोनिका भगवानपुर विकासखंड के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में एक विवादित जमीन का निरीक्षण करने जा रही थीं। पुहाना चौक के पास उन्हें खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली आती दिखी। उसे रोककर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उसके चालक से पूछताछ की।
विज्ञापन
अवैध खनन की बात पता चलने पर चालक को थाने चलने को कहा। इस दौरान वहां चालक का पिता भी मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने वाहन को मजिस्ट्रेट के वाहन के करीब से इतनी तेजी से निकाला कि पास में खड़ा गनर विक्रम और वाहन टक्कर से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन को लेकर भाग खड़ा हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने वहां मौजूद चालक के पिता मुशर्रफ को हिरासत में ले लिया और उसको गंगनहर कोतवाली में सौंप दिया। बाद में पुलिस ने पुहाना गांव पहुंचकर उसके पुत्र शादाब को पकड़ लिया।
ट्रैक्टर-ट्राली चालक हमारे वाहन और गनर को कुचलना चाहता था। आरोपी के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है।
- सोनिका, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें