फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mining mafia firing on villager

खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर माफियाओं ने की फायरिंग

Thu, 25 May 2017 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 May 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
mining mafia firing on villager
mining

सितारगंज शक्तिफार्म स्थित सुखी नदी में खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर खनन माफिया ने कई राउंड फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद और स्‍थानीय लोगों से सहमति ‌‌लिए बिना माफ़िया क़िस्म के लोगों को गुपचुप तरीके से इस जमीन पर पट्टे आवंटित कर दिए गए।

गुरुवार को शक्तिफ़ार्म से सटी सुखी नदी में रीवर ट्रेनिंग के तहत शुरू हुए खनन का विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर ठेकेदारों के साथियों ने कई राउंड फायर कर दिए। फायर करने के बाद आरोपी मौक़े से फ़रार हो गए। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्रॉली और एक पोकलैंड मशीन को सीज कर लिया। 

ग्रामीणों ने कहा की उनके पट्टे की भूमि पर खनन किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से खनन किया जाता रहा है। इन खनन माफियाओं को बड़े राजनेताओं का संरक्षण मिला है। बताया गया कि ठेकेदार के साथी नदी पर हथियार से लैस होकर खनन करने पहुचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed