{"_id":"6a7f746a37699d4b57006c6d","slug":"mining-departments-action-against-illegal-land-development-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1042836-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अवैध भूमि विकास पर खनन विभाग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अवैध भूमि विकास पर खनन विभाग की कार्रवाई
Sat, 15 Aug 2026 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
जिला खान अधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने कुठालगेट स्थित शिव मंदिर के निकट निरीक्षण कर अवैध रूप से भूमि समतलीकरण एवं विकास का कार्य किए जाने का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से कार्य में लगी एक मशीन को सीज कर दिया गया।
सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि विभागीय टीम के साथ शिव मंदिर के निकट कुठालगेट क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर एक जेसीबी द्वारा बिना अनुमति भूमि का समतलीकरण कार्य किया जाता हुआ पाया गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी को सीज कर भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के परिसर में खड़ा कर दिया।
मामले में वर्तमान में प्रख्यापित नीति में निर्धारित प्रावधानों के तहत संबंधित पक्ष पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। कहा जिले में अवैध खनन, भूमि समतलीकरण और खनिज नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन एवं बिना अनुमति भूमि विकास कार्य करने वालों में हड़कंप मचा है।