फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mining department team went for inspection, mobile was looted

Dehradun News: निरीक्षण को गई खनन विभाग की टीम से मारपीट, मोबाइल लूटा

Wed, 23 Aug 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mining department team went for inspection, mobile was looted
रिंग रोड पर उपखनिज के अवैध भंडारण की सूचना पर निरीक्षण करने पहुंची खनन विभाग की टीम से मारपीट की गई। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने में से एक ने मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि खनन विभाग के खनिज मोहर्रिर सदर पंकज चंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम को लेकर खान अधिकारी के आदेश पर रिंग रोड स्थित पोस्ट ऑफिस तिराहे के पास निरीक्षण के लिए गए थे। यहां टीम ने चौहान ट्रेडर्स में उपखनिज (रेत, बजरी आदि) की पैमाइश की। वहां पर कुछ देर बाद संजय सिंह रावत और शंकर सिंह चौहान भी पहुंच गए। शंकर चौहान चौहान ट्रेडर्स के मालिक हैं।
विज्ञापन




इन सभी ने टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। शंकर सिंह ने पंकज चंद्र के साथ मारपीट की। इनमें से एक आरोपी उनका मोबाइल लूटकर भाग गया। इस दौरान विभागीय अनुसेवक महाशंख चक्रधारी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। आरोप है कि शंकर ने दोबारा उनके और महाशंख चक्रधारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed