{"_id":"5e220e208ebc3e4b1518975c","slug":"mining-department-seized-six-storage-centers-vikas-nagar-news-drn333118161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन विभाग ने छह भंडारण केंद्रों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन विभाग ने छह भंडारण केंद्रों को किया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्क्रीनिंग प्लांट और खनिज भंडारण में भारी अनियमितताएं सामने आने के बाद खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पछवादून क्षेत्र में स्थापित छह भंडारणों को सीज कर दिया जबकि, दो स्क्रीनिंग प्लांटों पर भी जुर्माना लगाया है।
जिला खनन अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर खुशहालपुर स्थित आयुषी और पदमश्री स्क्रीनिंग प्लांटों की पैमाइश की गई थी। पैमाइश में भारी अनियमितताएं मिली। दोनों प्लांट में अनुज्ञा की शर्तों का अनुपालन नहीं किया जा रहा था। इसके चलते आयुषी स्क्रीनिंग प्लांट पर 7.25 लाख रुपये और पदमश्री पर करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के भंडारण केंद्रों का भी भौतिक निरीक्षण किया गया। छह भंडारण केंद्रों में भारी अनियमितताएं मिली। शर्तों का अनुपालन न करने पर शाकुंभरी ट्रेडर्स, यमुना कंस्ट्रक्शन, बालाजी समेत छह भंडारण केंद्रों को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग प्लांट और खनिज भंडारणों को जिला प्रशासन ने कड़ी शर्तों के साथ अनुज्ञा जारी की हुई है, लेकिन उनके द्वारा अनुज्ञा की शर्तों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अनियमितता प्रकाश में आने पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।