फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Minimum temperature reached two degrees

Dehradun News: चकराता में पहली बार दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached two degrees
चकराता में सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। छावनी बाजार और आसपास के समूचे ऊंचाई वाले क्षेत्र इन दिनों कड़ाके की सर्दी की चपेट हैं। दोपहर बाद चल रही शीतलहर लोगों को अधिक परेशान कर रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण मुन्ना सिंह, कुंवर सिंह, सतीश चौहान, टीकम सिंह, मोहित, बारू चौहान, विद्यादत्त आदि ने बताया है कि क्षेत्र में अक्तूबर के बाद से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते इस बार सूखी ठंड पड़ रही है। यह मनुष्य और मवेशियों के लिए हानिकारक है। साथ ही पाला पड़ने से गेहूं, जौ, मटर, मसूर आदि फसले खराब हो रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छावनी बाजार में दोपहर बाद सन्नाटा पसर रहा है। स्थानीय लोग सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में दुबक रहें। व्यापारी दोपहर बाद से ही सर्दी से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। ऊंचाई वाले गांव जाड़ी, लोखंडी, मुंगाड़, खाटवा, बनियाना, कोटी कनासर, जोगियों, सुजोऊ, मोहना, इंद्रोली, कंदाड़ उदांवा में पशुपालक भी पशुओं को लेकर निचले क्षेत्र की छानियों में चले गए है। चकराता में अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीजन की पहेली बर्फबारी का इंतजार।

जनवरी का पहला सप्ताह बीतने के कगार पर है। क्षेत्र के किसान, बागवान और होटल व्यावसायी सीजन की पहली बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।




बर्फबारी हुई तो लोक निर्माण विभाग मुस्तैद



लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के कनिष्ठ अभियंता बीडी डोभाल ने बताया है कि विभाग पे कोटी कनासर, चकराता, माख्टी में तीन जेसीबी मशीने, एक डोजर, एक स्नो कटर मशीन और पाले से राहत पाने के लिए चुना आदि का पहले से ही प्रबंध कर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed