फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Migrant honor ceremony will be held in Uttarakhand wedding destination policy will come

Uttarakhand: जल्द होगा प्रवासी सम्मान समारोह, देश का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए लाई जाएगी नीति

Sat, 16 Mar 2024 06:43 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Mar 2024 06:43 AM IST
सार

पलायन आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पलायन रोकने के लिए प्रभावी चिंतन की जरूरत है। गहरा अध्ययन करना होगा। जिलास्तरीय अधिकारियों का सहयोग लिए जाने की भी बात भी मुख्यमंत्री ने कही।

विज्ञापन
Migrant honor ceremony will be held in Uttarakhand wedding destination policy will come
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश सरकार राज्य स्थापना दिवस के आसपास प्रवासी सम्मान समारोह करेगी। साथ ही उत्तराखंड को देश का पसंदीदा वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए एक विस्तृत नीति लाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वह शुक्रवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पलायन रोकने के लिये प्रभावी चिंतन की जरूरत बतायी। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन के कारणों का गहराई से अध्ययन करने, युवाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता के लिये ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशालाएं करने, व जिला स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करने निर्देश दिए। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों का सहयोग लिए जाने की भी बात मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि आयोग के सुझावों पर शासन स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य की रिवर्स माइग्रेशन की स्थिति का अध्ययन एवं राज्य में वापस आए लोगों के अनुभवों का लाभ लेने पर भी ध्यान देने को कहा। राज्य स्थापना दिवस के आसपास प्रदेश में आयोजित प्रवासी सम्मान समारोह के आयोजन तथा हाउस ऑफ हिमालयाज की सफलता के लिए राज्य के परंपरागत उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान देने पर जोर दिया। बैठक में आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने कहा कि आयोग अब तक 21 रिपोर्ट राज्य सरकार को दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुविधाएं विकसित करने पर ध्यान

इनमें राज्य के विभिन्न जिलों में सामाजिक, आर्थिक विकास को मजबूत करने तथा पलायन को कम करने के संबंध में सिफारिशें की गई हैं। उनका मानना था कि राज्य में लोगों का रुझान रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाव के लिए सुरक्षात्मक उपाय करने, पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ने तथा त्रिजुगीनाराण के साथ ही अन्य धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर वेडिंग की सुविधाएं विकसित करने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दूसरे राज्यों से आने वाले डीजल वाहनों पर सख्ती, उत्तराखंड में घुसते ही कटेगा ग्रीन एंट्री सेस

वेडिंग डेस्टिनेशन नीति जल्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए जल्द नीति तैयार होगी। इसके शीघ्र परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का वातावरण वेडिंग डेस्टिनेशन के काफी उपयुक्त है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed