चीन सीमा के पास सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने किया अभ्यास, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरिक महत्व की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सोमवार को भारतीय वायु सेना द्वारा अभ्यास किया गया। पायलट ने करीब तीन से चार बार एमआई 17 हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास किया।
इस दौरान वायु सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बता दें कि चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी जनपद में स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है।
भारतीय सेना द्वारा यहां समय-समय पर हवाई उड़ान आदि का अभ्यास किया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ने एमआई 17 हेलीकॉप्टर से अभ्यास किया।
बरेली एयर बेस से आए हेलीकॉप्टरों ने करीब तीन से चार बार हवाई पट्टी पर लैंडिंग व टेकऑफ किया। इस बीच वायु सेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी, कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
साथ ही संबंधित कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। वायुसेना अधिकारियों ने मीडिया से अपने अभ्यास व निरीक्षण से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी को साझा करने से इंकार कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक वायु सेना का यह अभ्यास 14 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान सेना के पायलट रात के वक्त भी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व टेकऑफ का अभ्यास करेंगे।