फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Message of liberation of malnutrition

कुपोषण मुक्ति का दिया संदेश

Wed, 24 Mar 2021 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Message of liberation of malnutrition
सेलाकुई। बाल विकास परियोजना कार्यालय सहसपुर के अंतर्गत बड़ोवाला में पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पार्षद बीना रतूड़ी और बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने किया। इस मौके पर कुपोषण मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पार्षद बीना रतूड़ी ने कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके। परियोजना अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने कुपोषण मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विभाग निरंतर प्रयासरत है कि जनता तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचे ताकि समाज और देश कुपोषण से मुक्त हो सके। ममता ने नंदा गौरा, समुदाय आधारित गतिविधियों और गत वर्ष में परियोजना द्वारा कुपोषण मुक्ति की उपलब्धि के बारे में बताया। वन स्टॉप सेंटर से माया नेगी एवं फिरदोष ने महिला अधिकारों के बारे में बताया। विमला मखलोगा ने स्वस्थ मां स्वस्थ बच्चे की अवधारणा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अर्जुन एवं उनकी टीम ने स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य विभाग ने हीमोग्लोबिन टेस्ट किया। कार्यक्रम में गोद भराई, अन्नप्रासन एवं कुपोषित बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम किए गए। सभी को पोषण किट और जूट के बैग दिए गए। मंच का संचालन रेखा भंडारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में हस्ताक्षर अभियान चलाकर कुपोषण मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर मिथलेश पाल, फूल देवी, अनिता पटवाल, अनिता कंबोज, गीता डिमरी, एएनएम सुनीता चौधरी, विष्णु, अमिता, लक्ष्मी पंत, अनिता शाही, पुष्पा चौधरी और तारा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed