फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Message given to youth to become self-reliant

Dehradun News: युवाओं को दिया आत्म निर्भर बनने का संदेश

Mon, 13 Apr 2026 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Message given to youth to become self-reliant
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को आत्म निर्भर बनने व व्यक्तित्व के समुचित विकास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन, चिंतन और संदेशों से परिचित कराना है जिससे उनमें आत्मविश्वास, लक्ष्यनिष्ठा, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित हो सके। मुख्य वक्ता डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने, व्यक्तित्व का समुचित विकास करने और जीवन में उद्देश्यपूर्ण ढंग से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर करिअर मार्गदर्शन एवं रोजगार जागरूकता पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया जिसमें अवधेश कुमार ने रोजगार के अवसरों, कौशल आवश्यकताओं, चयन प्रक्रिया व औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. पूजा राठौर, विशाल भारद्वाज, विनोद बगोली, डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. विनोद रावत, डॉ. नेहा कुकरेती, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. नीलम ध्यानी, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. कृतिका नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed