फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mercury dropped six degrees due to rain in Doon

Dehradun News: दून में दिन में छाया रहा अंधियारा, बारिश से छह डिग्री गिरा पारा

Sat, 28 Dec 2024 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped six degrees due to rain in Doon
नए साल से पहले उत्तराखंड में बदलते मौसम ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार को सुबह से छाए बादलों से दिनभर अंधियारा छाया रहा।बारिश के चलते अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश देर शाम तक रुक-रुककर होती रही। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। इन सब के बीच दिन का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देहरादून में 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, आज (शनिवार) का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार की देर रात रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed