{"_id":"5ffc9f6c8ebc3e2f7e66ac42","slug":"mental-patient-attacked-people-with-poles-vikas-nagar-news-drn3674361197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मानसिक रोगी ने लोगों पर डंडे से बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मानसिक रोगी ने लोगों पर डंडे से बोला हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर स्थित राजकीय मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराए गए एक मानसिक रोगी ने डंडे से वहां मौजूद दो दर्जन से अधिक लोगों की पिटाई कर दी। उसने वहां तैनात महिला कांस्टेबल पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए सीएचसी प्रेमनगर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कोरोनेशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद मानसिक रोगी को दवा देकर शांत किया जा सका।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह हिमाचल प्रदेश निवासी एक मानसिक रोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह अस्पताल के गेट पर जा पहुंचा, जहां उसने एक व्यक्ति के पास मौजूद डंडे को छीन लिया। उसने डंडे से अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को पीटना शुरू कर दिया, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल की सुरक्षा में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने कांस्टेबल की नाक पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। उसकी नाक से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए सीएचसी प्रेमनगर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सहसपुर रेखा यादव (प्रशिक्षु आईपीएस) ने बताया कि अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने मरीज को दवा देकर नियंत्रित किया।