{"_id":"0a9d034c26a051a4bb805f9e1e385de4","slug":"men-not-found-a-job-got-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली नौकरी तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली नौकरी तो दे दी जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Sep 2013 01:26 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले परिजनों के साथ उसका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
परिजनों ने जिलाधिकारी से पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव सौंपने का आग्रह किया, जिसे जिलाधिकारी ने मान लिया।
नत्थनपुर में शांतिकुंज निवासी लक्ष्मण सिंह राणा (32) पुत्र केदार सिंह राणा बेरोजगारी के कारण परेशान चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात किसी बात को लेकर उसका अपने परिजनों से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया।
108 की मदद से अस्पताल
बाद में परिजनों ने खाने के लिए उसे आवाज दी, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। अंदर से कोई हलचल न होने पर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला।
अंदर लक्ष्मण पंखे से लगे फंदे में झूल रहा था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और 108 की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।