फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Memories of martyr Chandrashekhar will be preserved in Sainik Dham

Sainik Dham: लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला की स्मृतियों को सैन्यधाम में संजोया जाएगा, सीएम धामी ने की घोषणा

Thu, 18 Aug 2022 01:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी।
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Aug 2022 01:24 PM IST
सार

 शहादत के 38 साल बाद लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री भी लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद चंद्रशेखर की स्मृतियों को भी सैन्यधाम में संजोया जाएगा।

विज्ञापन
Memories of martyr Chandrashekhar will be preserved in Sainik Dham
शहीद लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद चंद्रशेखर हर्बोला के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद चंद्रशेखर हर्बोला के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। देश के लिए बलिदान देने वाले उत्तराखंड के सैनिकों के लिए सैन्यधाम की स्थापना की जा रही है। शहीद चंद्रशेखर की स्मृतियों को भी सैन्यधाम में संजोया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम बुधवार को 11:37 बजे एफटीआई मैदान पहुंचे। उन्होंने एक बजे तक एफटीआई के अतिथिगृह में इंतजार किया। दोपहर 01:07 बजे मुख्यंमत्री शहीद चंद्रशेखर के घर के लिए रवाना हुए। शहीद के घर पहुंचकर उन्होंने पार्थिव शरीर को नमन किया। इसके बाद वह श्रद्धांजलि स्थल पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद वह  कोटद्वार के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


सीएम ने नहीं लिया गार्ड ऑफ ऑनर
हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद पुलिस को सीएम पुष्कर सिंह धामी को गार्ड ऑफ ऑनर देना था। इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से मना कर दिया। सीएम से भेंट करने के लिए कई बीजेपी नेता पुष्प गुच्छ लेकर एफटीआई मैदान में पहुंचे थे। डीएम ने सभी नेताओं से पुष्प गुच्छ रखवा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टाइम लाइन  
11:25 बजे : प्रभारी मंत्री रेखा आर्या एफटीआई मैदान पहुंचीं। 
11:37 बजे :  मुख्यमंत्री एफटीआई ग्राउंड पहुंचे। 
11:45 बजे : शहीद का पार्थिव शरीर आर्मी कैंट लाया गया। 
12:00 बजे : पार्थिव शरीर आर्मी कैंट से शहीद के घर की ओर रवाना हुआ। 
12:47 बजे: पार्थिव शरीर घर लाया गया। 
12:50 बजे: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शहीद के घर पहुंचे।
01:00 बजे: शव को श्रद्धांजलि स्थल पर रखा गया।
01:07 बजे: मुख्यमंत्री धामी शहीद के घर पहुंचे।
01:15 बजे: मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी।
01:25 बजे: शवयात्रा चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई। 
02:00 बजे: शवयात्रा चित्रशिलाघाट पहुंची। 
3:12 बजे: सेना के अधिकारियों सहित लोगों ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। 
3:50 बजे: गार्ड ऑफ ऑनर दिया, उसके बाद मुखाग्नि दी गई।

ये भी पढ़ें......जो लौट के घर ना आए: आज तक दिल में है कसक, साथ गए जवानों को वापस न ला सके, पूर्व सैनिकों ने बयां किया दर्द

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed