फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mehari Ghoomar Chhe Nkhari ... women lashed out fiercely

म्हारी घूमर छे नखरारी... पर जमकर थिरकीं महिलाएं

Fri, 09 Aug 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mehari Ghoomar Chhe Nkhari ... women lashed out fiercely
ओएनजीसी आफिसर्स क्लब स्वयं सिद्ध‍ क्लब की ओर से आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करती ?
शहर में तीजोत्सव का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं राजस्थानी लोक नृत्य म्हारी घूमर छे नखरारी... पर नृत्य की प्रस्तुति देकर महिलाएं के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अमिता व मंजू को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

ओएनजीसी एक्स ऑफिसर्स क्लब में स्वयं सिद्ध क्लब की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष रूखसाना ने दीप जलाकर किया। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम स्थल में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था, जहां महिलाओं ने सेल्फी ली।
विज्ञापन

इसके बाद दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में अमिता शर्मा तीज क्वीन चुनी गईं। अनिता दूसरे और कमला रमोला तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि गेस्ट वर्ग में मंजू रावत को तीज क्वीन चुना गया। प्रीति दूसरे और कविता तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव स्वीटी कलेर ने किया। कार्यक्रम में अरुनिमा लाल, मंजू मिश्रा, अंजलि मिश्रा, प्रतिभा, अंशु शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रैंडशिप बैंड बांधकर मनाया तीजोत्सव
इनर व्हील क्लब की ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में तीजोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे का साथ निभाए रखने के लिए फ्रैंडशिप बैंड बांधे। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान अलग-अलग वर्ग में पूनम गर्ग और ममता सिंघल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में उमा तोमर, रचना, आशु, दिव्या, सरोज, मीतु बंसल पूनम सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed