फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meghnath along with Ravana-Angad dialogue on the tenth

Dehradun News: रावण वध की लीला का मंचन

Wed, 25 Oct 2023 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Meghnath along with Ravana-Angad dialogue on the tenth
टिहरी नगर के आजाद मैदान में चल रही रामलीला में दसवें दिन रावण-अंगद संवाद के साथ ही मेघनाथ, कुंभकर्ण और रावण वध की लीला का मंचन किया गया। रामलीला में मेघनाथ की शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। इसके बाद वैद्य के कहने पर हनुमान की लक्ष्मण जी के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बुटि लेकर आए। यहां तकनीक के प्रयोग से हनुमान जी को आकाश मार्ग से लाया गया। इस मौके पर नरेश कुमार ने रावण, अभिनव थापर ने मेघनाथ, तपेंद्र चौहान ने हनुमान का किरदार निभाया।
विज्ञापन






Iदशहरा महोत्सव पर किया कन्या विवाहI



देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में दशहरा महोत्सव पर कन्या विवाह किया गया। इस दौरान लक्ष्मी नारायण के सम्मुख पूजा अर्चना कराई गई। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि वर्ष भर में 108 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य है। मंदिर में एक कन्या का विवाह सूक्ष्म रूप से सम्पन्न हो गया है। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रीति गुप्ता, ममता देवरानी, केएम अग्रवाल, पंकज शर्मा, विक्की गोयल, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iसिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव का समापनI

दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाल किया गया विसर्जन



दशमी पूजा के बाद पांच दिसवीय दुर्गा पूजा महोत्सव का सिंदूर खेला के साथ समापन हो गया। पंडाल में माता को भोग लगाकर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में मंगलवार को सुबह से माता के दर्शन को भक्तो की भीड़ रही। करनपुर स्थित बंगाली लाइब्रेरी में माँ दुर्गा की पूजा की गई। इसमें महिलाओं ने पत्ते से माँ के गालों को स्पर्श कर उनकी मांग व माथे पर सिंदूर लगाया। इसके बाद पूजा अर्चना कर शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने हरिद्वार में विसर्जन किया। मॉडल कॉलोनी उत्तरायण काली बाडी में दुर्गा पूजा के समापन पर महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाया। इसके बाद मालदेवता में विसर्जन कर मां से जल्दी दोबारा वापस आने की प्रार्थना की गई। कल्लुमल धर्मशाला में बंगविधि दुर्गाबाड़ी सोसाइटी की ओर से पांचवे दिन दुर्गा पूजा महोत्सव में भक्तो ने बड़ी संख्या में माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। यहां महिलाओं ने सिंदूर खेला रस्म निभाकर माता को विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed