फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meghalaya's army could not stand before Deepak's strongmen.

Dehradun News: दीपक के धुरंधरों के आगे नहीं टिकी मेघालय की फौज

Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Meghalaya's army could not stand before Deepak's strongmen.

विज्ञापन
40वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में कोलकाता टीम के कप्तान दीपक पुनिया के धुरंधरों के आगे मेघालय की फौज नहीं टिक पाई और 86 रनों से मुकाबला हार गई। जबकि, दूसरे मैच में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने सात विकेट से इंडियन रेलवेज को हराया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में पहला मैच मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन और एएमएस कोलकाता की टीम के बीच खेला गया। मेघालय की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कोलकाता की टीम ने 45.4 ओवर में ऑलआउट होकर 286 रनों का स्कोर खड़ा किया।ध्रुव सिंह ने 107 गेंदों में तीन छक्के और 11 चौकों के दम पर 96 रन बनाए। जबकि, रोहित शर्मा ने 42, अर्नव और सुमित कुमार ने 25-25 रनों का योगदान दिया। मेघालय के लिए संतोष ने सबसे अधिक चार विकेट लिए।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम 204 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम के लिए खुश अग्र्रवाल ने 100 रनों की पारी खेली। कोलकाता के लिए प्रदीप परासर ने तीन, अर्नव और प्रकाश ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



वरुण की ताबड़तोड़ पारी से जीती हैदराबाद की टीम

लीग का दूसरा मैच छिद्दरवाला स्थित एक निजी क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन और इंडियन रेलवेज के मध्य खेला गया। हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। प्रथम सिंह की कप्तानी में बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम 48.5 ओवर में 216 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अथर्व करुलकर ने 45 रन बनाए। जबकि, अन्य कोई भी खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर सका। हैदराबाद के लिए टीपी अनिरुद्ध और ऋषभ ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 44 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। वरुण गौड़ ने 84 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed