{"_id":"630bbcb42b1fe45f5a32cacc","slug":"megha-pradhan-become-teej-queen-in-haritalika-teej-city-news-drn4211647138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरितालिका महोत्सव में तीज क्वीन बनीं मेथा प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरितालिका महोत्सव में तीज क्वीन बनीं मेथा प्रधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र मैदान में गोरखाली हरितालिका महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करने की घोषणा की। वहीं, प्रतियोगिता की तीज क्वीन मेथा प्रधान बनीं, जबकि तीज प्रिसेंस का खिताब रिषिता थापा ने जीता।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 16 वर्षों से इस उत्सव को गोरखाली महिला कमेटी भव्य तरीके से मना रही है। कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि महोत्सव को राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल किया जाए। उधर, कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर मोनिका राणा रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिमा शाही रहीं।
वहीं, तीज प्रिंसेस प्रतियोगिता में रेशमा दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि खुशी थापा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा, सुनीता क्षेत्री, गोदावरी थापली, पूनम नौटियाल, सूर्य विक्रम शाही, उपासना थापा, कमला थापा, ज्योति कोटिया, मीनू क्षेत्री, संध्या थापा, देविन शाही, मधु सूदन शर्मा आदि मौजूद रहे।