फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Meetings of BJP workers were organized at various

कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों से करें संपर्क : मीता सिंह

Sun, 04 Feb 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Meetings of BJP workers were organized at various
I9 से 11 फरवरी तक गांव में प्रवास करेंगे भाजपा कार्यकर्ताI
विज्ञापन


पछवादून और जौनसार बावर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें गांव चलो अभियान पर चर्चा की गई। अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ताओं से नौ से 11 फरवरी तक गांव में प्रवास करने को कहा गया। साथ ही लोकसभा चुनाव में जुट जाने की बात भी कही गई। बैठक में पहुंचे जिला अध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों से संपर्क करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करें।




इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला, विनोद कश्यप, शुभम गर्ग, धीरेंद्र पटवाल, गुड्डी देवी, बिंदिया शर्मा, अंकित कंसल आदि उपस्थित रहे। लक्ष्मीपुर में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी ने कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान की जानकारी दी। वहीं, चकराता विधानसभा के क्वांसी मंडल में मुख्य वक्ता जिला महामंत्री अमित डबराल ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने, अपने बूथ को सबसे आगे रखने, बूथ जीतो चुनाव जीतो के तहत कार्य करने की बात कही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह राणा, प्रीतम सिंह चौहान, प्रीतम सिंह, बलवीर राणा, राजेंद्र सागर, बचना शर्मा, ओमप्रकाश काला, दीपक कुमार, सरिता,महिला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed