फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   meeting will be held on lokayukt

जल्द साफ होगी लोकायुक्त पर सरकार की राय

Wed, 23 Oct 2013 11:36 PM IST
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून
शेषमणि शुक्ल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Oct 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
meeting will be held on lokayukt

नए लोकायुक्त विधेयक पर 6 नवंबर को सरकार अपनी स्थिति साफ करेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक दल और सरकार के सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नए विधेयक पर चर्चा करने के बाद फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


नए लोकायुक्त विधेयक में तमाम खामियां बता कर कांग्रेस जहां इसे खारिज करने की बात कह रही है, वहीं सरकार के सहयोगी दल इसे लागू करने पर जोर दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष भी विधेयक को लागू करने की ही पैरवी कर रहे हैं। ऐसे में सरकार उलझन में पड़ गई है।
विज्ञापन


विरोध का फायदा भाजपा उठाने को आतुर

कांग्रेस के विधेयक के विरोध का फायदा भाजपा उठाने को आतुर है। इससे सरकार के सहयोगी दूसरे दल चिंतित हैं। यही कारण है कि वे सरकार पर विधेयक लागू करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अंतिम फैसला अब कांग्रेस विधायक दल और सरकार के सहयोगी दलों के विधायकों के साथ चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने बुधवार को सचिवालय में पत्रकारों को बताया कि 6 नवंबर को सीएलपी की बैठक बुलाई गई है।

लोकायुक्त को लेकर तमाम बातें उठ रही
बैठक में ही तय होगा कि नए लोकायुक्त विधेयक को लागू करना है, संशोधित करना अथवा इसे निरस्त कर नया विधेयक बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त को लेकर तमाम बातें उठ रही हैं, जो कि गलत है।


संविधान भी 110 बार संशोधित किया जा चुका है, इसे किसी का अपमान नहीं कहा जा सकता। किसी भी विधेयक को लागू करना अथवा निरस्त करना राज्य की सरकार का विशेषाधिकार है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed