फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   meeting on amit shah residence on uttarakhand political scenario.

अमित शाह के घर जुटे दिग्गज, हाईकोर्ट के फैसले को SC में चैलेंज करेगा केंद्र

Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 11:23 PM IST
सार

  • - अटॉर्नी जनरल ने कहा, केंद्र शुक्रवार को हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती 
  • - फैसले पर स्टे की मांग करेगी मोदी सरकार, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संभाला कानूनी मोर्चा 
  • - भाजपा अध्यक्ष  अमित शाह ने राजनाथ, जेटली व महासचिव विजयवर्गीय के साथ किया मंथन 

विज्ञापन
meeting on amit shah residence on uttarakhand political scenario.
सुप्रीम कोर्ट्र - फोटो : Reuters

विस्तार

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट से मिले सियासी झटके के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि केंद्र शुक्रवार को हाईकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

विज्ञापन


इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ लंबी बैठक की। इसी बैठक में हाईकोर्ट के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में तत्काल चुनौती देने पर सहमति बनी। इसके बाद केंद्र के निर्णय के संदर्भ में रोहतगी ने इस आशय की जानकारी दी।
विज्ञापन


दरअसल हाईकोर्ट के निर्णय ने भाजपा और मोदी सरकार को बुरी तरह से उलझा कर रख दिया है। खास तौर पर डबल बेंच की बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को सही ठहराने की टिप्पणी ने केंद्र और भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। भाजपा को उम्मीद थी कि अगर इन विधायकों को वोट करने का अधिकार मिला, तो रावत सरकार को बहुमत साबित करने का मौका मिलने पर भी सियासी पटकनी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण जेटली ने खुद संभाला मोर्चा

meeting on amit shah residence on uttarakhand political scenario.
अरुण जेटली - फोटो : Getty Images

सूत्रों ने बताया कि नई सियासी परिस्थिति में अब कानूनी मोर्चा खुद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संभाल लिया है। इसकी शुरुआत उन्होंने बैठक में ही कर दी थी। बैठक में उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले के कमजोर बिंदुओं की जानकारी दी।

इसी बैठक में विमर्श के बाद तय हुआ कि सरकार के पास अब इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। भाजपा को डर है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस बाकी बचे 27 और बसपा, यूकेडी व निर्दलीय विधायकों के सहारे 29 मार्च को बहुमत का जरूरी आंकड़ा हासिल कर लेगी।

शुक्रवार को केंद्र हाईकोर्ट के फैसले पर तत्काल स्टे लगाने की मांग करेगा। इस दौरान केंद्र एकल बेंच में बागी विधायकों की सदस्यता पर सुनवाई जारी रहते डबल बेंच की ओर से इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला भी उठाएगा। यही नहीं, डबल बेंच की ओर से राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी का भी हवाला दिया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट से पक्ष में फैसला आने को लेकर आश्वस्त नहीं केंद्र  

meeting on amit shah residence on uttarakhand political scenario.
सुप्रीम कोर्ट

भले ही मोदी सरकार ने हाईकोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला कर लिया है। मगर सूत्र बताते हैं कि पार्टी और सरकार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।

इन्हें डर है कि कहीं सुप्रीम कोर्ट स्टे देने और रावत सरकार को बहुमत हासिल करने से रोक लगाने से इनकार न कर दे। ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई लंबी खिंच सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह स्थिति केंद्र के अनुकूल नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed