फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   meeting for congress candidate in uttarakhand

उत्तराखंड में अब तक 'खाली' है कांग्रेस का हाथ

Wed, 02 Apr 2014 11:39 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Apr 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
meeting for congress candidate in uttarakhand

उत्तराखंड के लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर पेंच किस कदर फंसा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के टिकटों के मसले पर कुल 12 बैठकें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों को लेकर फंसे पेंच पर बुधवार देर रात दस जनपथ (सोनिया गांधी का आवास) पर फिर पंचायत लगी।

हाईकमान के साथ बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य शामिल हुए। उसके बाद दोनों नेता हरीश रावत के तीन मूर्ति लेन स्थित आवास पर देर तक मंत्रणा करते रहे।

विज्ञापन

बहुगुणा अब भी चुनाव नहीं लड़ने पर अड़े

meeting for congress candidate in uttarakhand

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा अब भी चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। उनके करीबियों का कहना है कि  बहुगुणा को पत्नी के इलाज के लिए विदेश जाना है। इसलिए वह चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं।

बहुगुणा खेमा इस बात पर भी नाराज है कि जब उत्तराखंड में सभी मंत्री, सभी वरिष्ठ अधिकारी वैसे ही काम कर रहे हैं तो सिर्फ उन्हीं को क्यों हटाया गया।

सूत्र बताते हैं कि पौड़ी सीट पर गंभीर सिंह नेगी की उम्मीदवारी को लेकर भी पूछताछ हुई है। दरअसल नेगी का नाम सामने आने के बाद पार्टी के निचले स्तर पर विरोध शुरू हो गया है।

रेणुका के नाम पर नहीं बनी एक राय

meeting for congress candidate in uttarakhand

हरिद्वार में भी हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को लड़ाए जाने पर भी एक राय बनती नहीं दिख रही है। सूत्रों का कहना है कि हरीश रावत से कहा गया है कि परिवार के सदस्य के लड़ने से पूरा फोकस एक ही सीट पर रहेगा, जबकि इस समय पांचों सीट महत्वपूर्ण हैं। बावजूद अभी भी रेणुका रावत मजबूती से उम्मीदवारी की रेस में सबसे आगे हैं।

प्रत्याशी लेकर ही लौटूंगा
दिल्ली जाने से पहले सीएम हरीश रावत ने जोशीमठ में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा क‌ि वो दिल्ली से प्रत्याशी लेकर ही वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed