{"_id":"667137e4ef6779bc8908bf88","slug":"meerut-kanwariya-accuse-police-of-misbehavior-uproar-in-haridwar-uttarakhand-news-in-hindi-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: मेरठ के कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां, खंडित हुए जल को लाने की बात पर शांत हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: मेरठ के कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने फटकारी लाठियां, खंडित हुए जल को लाने की बात पर शांत हुआ मामला
Tue, 18 Jun 2024 01:57 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:57 PM IST
सार
हर की पैड़ी से कांवड़िये रात गंगाजल लेकर पुरा महादेव मेरठ जा रहे थे। डीजे के साथ कांवड़ लेकर कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने कांवड़ियों को रोक दिया। इस बीच कांवड़ियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
कांवड़ियों का हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांवड़ लेकर पुरा महादेव जा रहे मेरठ के शिव भक्तों को हाईवे पर प्रेम नगर आश्रम चौक के पास रोक दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने कांवड़ियों से अभद्रता करते हुए लाठियां फटकारी। इसके बाद कावड़ियों ने हंगामा किया और कई संत भी उनके समर्थन में आ गए। देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन
खंडित हुए जल को लाने की बात पर सहमति बनी जिसके बाद हंगामा शांत हो पाया। जानकारी के अनुसार, मेरठ के शिव भक्त सोमवार की रात हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर पुरा महादेव मेरठ जा रहे थे। डीजे के साथ कांवड़ लेकर कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने कांवड़ियों को रोक दिया। इस बीच कांवड़ियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने हंगामा बढ़ने पर लाठी फटकार दी। जिसमें कई कावड़ियों को लाठियां लग गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर कई संत भी उनके समर्थन में आ गए। हंगामा बढ़ने पर देर रात एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कांवडियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag Accident: हादसा याद कर डबडबा रहीं घायल महिमा की आंखें, मां की मौत से अनजान, 15 जिंदगियां हुईं खत्म
इसके बाद खंडित हुए जल को लाने के साथ ही लाठी लगने से घायल हुए कांवड़ियों का इलाज करने पर सहमति बनी। इसके बाद करीब तीन बजे हंगामा शांत हो पाया। वहीं मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि कांवड़ियों से वार्ता की गई, जो भी कंफ्यूजन था उसे दूर कर दिया है। आगे इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा कि भविष्य में ऐसी कोई स्थिति न बने।