{"_id":"5e907f608ebc3e76b14a47eb","slug":"medicines-sent-from-parcel-train-to-meerut192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown Uttarakhand: पार्सल ट्रेन से देहरादून से मेरठ भेजी गई दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown Uttarakhand: पार्सल ट्रेन से देहरादून से मेरठ भेजी गई दवाइयां
Sat, 11 Apr 2020 12:11 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून रेलवे की ओर से सामानों की आवाजाही के लिए लाक डाउन के बीच शुरू की गई पार्सल ट्रेन में तीसरे दिन देहरादून से मेरठ के लिए दवा के 21 बड़े पैकेट भेजे गए। पार्सल के जरिए कौन सी दवा भेजी गई इसकी जानकारी दो रेलवे अधिकारी नहीं दे पाए।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली से देहरादून के बीच पार्सल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है ताकि कारोबारी खाने-पीने के सामान भेजने के साथ ही अन्य सामान भी ला सकें। लेकिन पार्सल ट्रेन संचालन के दो दिन रेलवे को एक भी पार्सल नहीं मिला। ऐसे में रेलवे अधिकारियों को लगा कि पार्सल ट्रेन चलाने का कोई फायदा नहीं है। लेकिन शुक्रवार को पार्सल ट्रेन से दवा के 21 पैकेट मेरठ भेजे गए।
विज्ञापन
स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को दवा के पार्सल मेरठ भेजे गए हैं। हो सकता है आने वाले समय में और अधिक सामान भेजने के साथ ही सामान लाया जा सके। स्टेशन निदेशक का कहना है कि लॉकडाउन लागू होने के चलते कारोबारी अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं ऐसे में पार्सल वाले सामान भी स्टेशन नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन