{"_id":"0332c408f747d0b3c3c47d3d89f03e99","slug":"medicine-shortage-in-doon-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून अस्पताल में सर्दी-जुकाम तक की दवा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून अस्पताल में सर्दी-जुकाम तक की दवा नहीं
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई औषधि क्रय नीति के तहत दवाओं की खरीद न होने से दून अस्पताल में दवाओं का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में सर्दी-जुकाम तक की दवा नहीं रह गई है। कई अन्य दवाएं भी खत्म हो गई हैं और कई खत्म होने के कगार पर हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कुछ समय पहले ही अस्पतालों में दवा खरीद के लिए नई औषधि क्रय नीति तैयार की है।
अब सभी तरह की दवाओं की खरीद इसी नीति के तहत होनी है, लेकिन इसके तहत अब तक टेंडर नहीं हो पाए हैं। इस कारण अस्पतालों में दवा संकट गहराने लगा है। राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल दून में सर्दी-जुकाम की दवा तक नहीं रह गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चों को दस्त में दी जाने वाली मैट्रोजिल सिरप, एंटी फंगल कैप्सूल फ्लूकोलोजोल, मिर्गी के रोगियों को दी जाने वाली कारबामाजेपिन, कफ सिरप और सांस के रोगियों की दवा डेरी फाइलिंक जैसी दवाएं पूरी तरह खत्म हो गई हैं। इसके अलावा आंखों की दवा समेत कई अन्य दवाओं का स्टॉक भी खत्म होने वाला है।
विज्ञापन
अस्पताल में स्केबीज के लिए दी जाने वाली दवा की छोटी बोतलें भी उपलब्ध नहीं हैं। आधा लीटर के पैक में उपलब्ध दवा लेने के लिए मरीजों को शीशी लेकर आना पड़ रहा है। जिला फार्मेसी अधिकारी डीपी थपलियाल ने बताया कि दवाओं की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। जल्द दवा खरीद ली जाएगी।