फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Medical students should come forward for social service: Joshi

समाजसेवा के लिए आगे आएं मेडिकल छात्र : जोशी

Mon, 02 Mar 2020 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Medical students should come forward for social service: Joshi
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में अपन?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का बड़ा योगदान है। मेेडिकल पेशे से जुड़े छात्र-छात्राओं को राष्ट्र और समाजसेवा के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी वर्ष पर इंटेलएक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सांसद रीता बहुगुणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने पिता हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ एक बेटी के रूप में बिताए पलों को भी छात्र-छात्राओं से साझा करते हुए कहा कि उनके पिता एक कुशल राजनेता थे। आगे कहा कि वर्तमान में देश तेजी से विकास के पथ पर चल रहा है। अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन ने हेमवती नंदन बहुगुणा के व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. एस. फारुख, सचिव हर्ष निधि शर्मा, डॉ. चित्रा जोशी, डॉ. देश दीपक, डॉ एमके पंत, डॉ. एएन सिन्हा, डॉ. अनिल जोशी, डॉ. अभय कुमार, डॉ. अमित शाह, अशोक राज उनियाल, धर्मपाल, सरोज, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला उत्तराखंड रत्न सम्मान
पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आईएस पाल, शिक्षाविद सोनम गुलाटी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एससी बिरमानी, फोटोग्राफर आरके गोयल, कलाकार पद्म सिंह, चंद्रशेखर जोशी, पूर्व सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया ब्रिगेडियर केजी बहल, समाजसेवी हेम गैरोला, एस्ट्रोलॉजर पंडित पीतांबर दत्त, मनोज चंद्र पंत, संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक एसपी खाली को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए उत्तराखंड रत्न-2020 से सम्मानित किया गया।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में उपस?

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में उपस?

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में संब?

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम में संब?

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम कुमाऊं?

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम कुमाऊं?

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम की दीप ज

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्म शताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम की दीप ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed