{"_id":"62dc4757ae451b2f8206bc55","slug":"medical-camp-of-amar-ujala-foundation-graphic-era-hospital-today-city-news-drn418053617","type":"story","status":"publish","title_hn":"Health Camp: अमर उजाला फाउंडेशन और ग्राफिक एरा की पहल, मुफ्त परामर्श का उठा सकेंगे लोग फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Camp: अमर उजाला फाउंडेशन और ग्राफिक एरा की पहल, मुफ्त परामर्श का उठा सकेंगे लोग फायदा
Sun, 24 Jul 2022 04:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 04:14 PM IST
सार
ग्राफिक एरा अस्पताल एवं अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर इस प्रकार के मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान आयोजित करता रहता है। ग्राफिक एरा अस्पताल में सभी प्रकार की जांच, जिनमें अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, खून की जांच, सीटी स्कैन, डायलिसिस, भर्ती एवं सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन और ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से रविवार (आज) को वसंत विहार क्लब एवं सामुदायिक केंद्र भवन देहरादून में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चिकित्सा शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मुफ्त परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉक्टरों की टीम में जनरल फिजीशियन, दंत रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और नाक, कान, गला (ईएनटी) विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ-साथ वाइटल, रैंडम ब्लड शुगर, टोटल कोलेस्ट्रॉल, दांतों व कान नाक गले की जांच मुफ्त में प्रदान की जाएंगी। डॉक्टरों द्वारा लिखी गई अन्य सभी जांचों पर कुछ छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...अल्लाह के बंदे के कंधे पर कांवड़: पहले किया जलाभिषेक फिर पहुंचे नमाज पढ़ने, आसान नहीं थी बाबू खान की ये राह
विज्ञापन
ग्राफिक एरा अस्पताल एवं अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर इस प्रकार के मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता अभियान आयोजित करता रहता है। ग्राफिक एरा अस्पताल में सभी प्रकार की जांच, जिनमें अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, खून की जांच, सीटी स्कैन, डायलिसिस, भर्ती एवं सभी प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। सभी प्रकार की जांच एवं भर्ती आदि पर विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है। ग्राफिक एरा अस्पताल अब आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।
medical camp of