{"_id":"5daa1be18ebc3e014950ad16","slug":"media-xi-and-secretariat-hurricane-win-dehradun-news-drn3233084101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया इलेवन और सचिवालय हरिकेन की धमाकेदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया इलेवन और सचिवालय हरिकेन की धमाकेदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। अंतर-सचिवालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तृतीय संस्करण के पहले दिन मीडिया इलेवन और सचिवालय हरिकेन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की। मीडिया इलेवन के हाथों सचिवालय डेंजर को मिली हार में सोबन गुसाईं का बल्ले व बॉल से दिया योगदान खास रहा। सोबन ने ताबड़तोड़ 38 रनों की अहम पारी खेली और बाद में चार बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा। वहीं, सचिवालय हरिकेन के विनोद शर्मा ने सचिवालय ए टीम के खिलाफ सात विकेट झटककर जीत झोली में डाल दी।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन मीडिया इलेवन व सचिवालय डेंजर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मीडिया इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 19 ओवर में 117 रन बनाए। इस में सोबन गुसाईं ने 38 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद ठाकुर नेगी ने 24 रनों का योगदान दिया। मनीष डंगवाल ने 13 रन बनाए। सचिवालय डेंजर की तरफ से राजेंद्र बिष्ट ने 4, विनोद बिष्ट ने 3 विकेट झटके।
118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय डेंजर के बल्लेबाज मीडिया इलेवन के गेंदबाजी आक्रमण के सामने जूझते नजर आए। सोबन गुसाईं ने चार और ठाकुर नेगी ने तीन विकेट झटक कर सचिवालय डेंजर की कमर तोड़ दी। सचिवालय डेंजर की पूरी टीम 19 ओवर में 101 रनों पर ढेर हो गई। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ठाकुर सिंह नेगी को चुना गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच सचिवालय हरिकेन व सचिवालय ए के बीच हुआ। इसमें सचिवालय ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 106 रन बनाए। इसमें दीपक जोशी ने 20, राजेंद्र चौधरी ने 23, पवन असवाल ने 16, अजीत ने 13 रनों का योगदान दिया। सचिवालय हरिकेन की तरफ से विनोद शर्मा ने सात विकेट झटके।
जवाब में सचिवालय हरिकेन ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। गेंद से कमाल दिखाने के बाद विनोद शर्मा ने बल्लेबाजी में भी जमकर शॉट खेले। विनोद ने 35 रनों की शानदार पारी खेली। अनुज ने 16 रनों का योगदान दिया। विनोद शर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना। इसके पहले शुभारंभ अवसर पर स्वरूप शर्मा, सुमित कुमार, सचिवालय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष बडोनी, महासचिव राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
आज के मुकाबले
-सीएम आवास बनाम सचिवालय लॉयंस, सुबह 8.30 से
-सचिवालय ए बनाम सचिवालय इलेवन, दोपहर 12.30 बजे से