{"_id":"59f6db194f1c1b65548b9ec9","slug":"measles-rubella-vaccination-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 28 लाख बच्चों को आज से लगेगा खसरा-रुबेला का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 28 लाख बच्चों को आज से लगेगा खसरा-रुबेला का टीका
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:26 PM IST
विज्ञापन
measles rubella vaccination
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पल्स पोलियो के बाद खसरा-रूबेला टीकाकरण का सबसे अड़ा अभियान सोमवार से शुरू हो गया। इसके तहत नौ महीने से 15 वर्ष तक के 28 लाख बच्चों और किशारों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अभियान का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा से हुआ। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के अनुसार अभियान को लेकर वृहद स्तर पर तैयारी की गई है। टीकाकरण अभियान की प्रतिदिन समीक्षा होगी। इसके लिए जिला स्तर पर सीएमओ के निर्देशन में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। सभी जिलों की समीक्षा के लिए कुमाऊं और गढ़वाल के निदेशकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रतिदिन स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी समीक्षा होगी। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अलावा शिक्षा विभाग, वन, लोक निर्माण विभाग, पंचायतीराज आदि विभागों को शामिल गया गया है। समीक्षा मीटिंग में इन विभागों के अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पहले 15 दिन स्कूलों पर फोकस
टीकाकरण अभियान 30 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें 15 दिन स्कूलों पर फोकस किया जाएगा। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों आदि पर टीमें जाकर अभियान चलाएंगी। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. भारती राणा के अनुसार 30 नवंबर के बाद एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलेगा, इसमें छूट गए बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा लक्ष्य पूरा होने तक भी अभियान को संचालित किया जाता रहेगा। सबसे ज्यादा बच्चे देहरादून और सबसे कम रुद्रप्रयाग जिले में है।