फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me Too sexual harassment victim protection demand letter missing from cm office 

भाजपा नेता मीटू प्रकरण: सीएम कार्यालय से 'गायब' हुआ पीड़िता का प्रार्थनापत्र, मांगी थी सुरक्षा

Thu, 04 Jul 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Me Too sexual harassment victim protection demand letter missing from cm office 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में मीटू पीड़िता के सुरक्षा मांगने संबंधी प्रार्थनापत्र न मिलने से सचिवालय से मुख्यमंत्री कार्यालय तक हलचल है। पीड़िता ने सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी है कि उनके प्रार्थनापत्र पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है? लेकिन, अनुभाग से मुख्यमंत्री कार्यालय तक प्रार्थनापत्र ढूंढे नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पुलिस ने जांच के बाद संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि विवेचना में दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने यौन उत्पीड़न की धारा में भाजपा नेता संजय कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मीटू पीड़िता ने मार्च में अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी प्रार्थनापत्र दिया।

तब से पीड़िता गृह विभाग और मुख्यमंत्री के कार्यालय दौड़ रही हैं। लेकिन, कहीं प्रार्थनापत्र का पता नहीं चल रहा। अब पीड़िता ने सूचना के अधिकार के तहत प्रार्थनापत्र पर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। पीड़िता का कहना है कि अनुभाग अधिकारी तो प्रार्थनापत्र मिलने से इंकार कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि पत्र की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed