फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Me Too sexual harassment accused Reached Supreme Court against bjp leader

भाजपा नेता मीटू प्रकरण: पूर्व मंत्री संजय कुमार की बढ़ सकती है मुश्किल, सुप्रीम कोर्ट पहुंची पीड़िता

Sun, 11 Aug 2019 11:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Me Too sexual harassment accused Reached Supreme Court against bjp leader
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में मीटू प्रकरण में पीड़िता ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। विवेचना के दौरान पुलिस ने दुष्कर्म की धारा हटा दी थी लेकिन अब पीड़िता को इंसाफ की उम्मीद जग गई है। 

विज्ञापन


मीटू प्रकरण में फंसे भाजपा के पूर्व संगठनमंत्री संजय कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दस माह से यह मामला शासन, प्रशासन और भाजपा के लिए गले की फांस बना हुआ है। पुलिस ने विवेचना के दौरान दुष्कर्म के आरोप को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन


विवेचक का कहना था कि पीड़िता ने दुष्कर्म की जो तारीख बताई थी उस दिन संजय कुमार की लोकेशन देहरादून से दूर थी। समर्थन में मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज जुटाए थे। विवेचक ने इस साल 15 मई को भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ  यौन उत्पीड़न की धारा में आरोपपत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस विवेचना पर सवाल उठाते हुए डीजी कानून व्यवस्था से शिकायत की थी। डीजी के निर्देश पर एसपी सिटी श्वेता चौबे की जांच में भी पुलिस को क्लीन चिट मिल गई थी।

विवेचना से नाराज पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। पीड़िता ने शनिवार को अमर उजाला को फोन कर दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अर्जी को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में जल्द सुनवाई शुरू होगी। 

यह था मामला
भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने नवंबर-2018 में प्रदेश महामंत्री (संगठन) संजय कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। पीड़िता ने पहले संजय कुमार पर अश्लील मेसेज भेजने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

इस मामले को अमर उजाला ने ब्रेक किया था। मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद भाजपा को संजय कुमार को संगठन मंत्री पद से हटाना पड़ा। एएसपी की जांच के बाद पांच जनवरी को इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed