फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA took the biggest action till date against illegal

Dehradun News: स्वास्तिक कंपनी की 100 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Thu, 01 Feb 2024 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
MDDA took the biggest action till date against illegal
I- विकासनगर में एमडीडीए की अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- कंपनी को पूर्व में नोटिस जारी कर काम रोकने को कहा गया था, बावजूद जारी रहा कामI

तहसील क्षेत्र में बुधवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। टीम ने धर्मावाला में स्वास्तिक कंपनी की 100 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है। लंबे समय से टीम को अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिल रही थी। कंपनी को काम राेकने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था।




एमडीडीए की टीम अवैध प्लॉटिंग को लेकर क्षेत्र में लगातार अभियान चला रही है। एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि धर्मावाला में सहारनपुर-हरबर्टपुर रोड पर आसन नदी के पास स्वास्तिक कंपनी करीब 100 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग कर रही थी। प्लॉटिंग का नक्शा पास नहीं करवाया था। कंपनी को पूर्व में नोटिस जारी कर काम रोकने को कहा गया था, बावजूद काम जारी रहा। बुधवार को टीम धर्मावाला पहुंची। सहायक अभियंता ने बताया कि स्वास्तिक कंपनी के विक्की अरोड़ा, तेज पटवाल, सुमंत और नेगी की ओर से अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने जेसीबी से अवैध प्लॉटिंग में बनाई गई सड़कों और प्लॉट की चहारदीवारी को तोड़ दिया। कई घंटों तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चलती रही। सहायक अभियंता ने बताया कि अगर दोबारा काम शुरू किया जाता है तो कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में जेई जितेंद्र मोर्या, युगांत रावत, सुपरवाइजर अमर लाल भट्ट और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed