फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA team on Saturday sealed a hostel being built

Dehradun News: निर्माणाधीन हॉस्टल सील, चार बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

Sun, 04 Feb 2024 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
MDDA team on Saturday sealed a hostel being built
I- एमडीडीए की टीम ने विधौली और कंडोली में की कार्रवाई
विज्ञापन

I

I-दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराने पर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनीI

एमडीडीए की टीम ने शनिवार को विधौली में अवैध रूप से बनाए जा रहे एक हॉस्टल को सील कर दिया। वहीं, लोअर कंडोली में चार बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। टीम ने भवन निर्माणकर्ता और कॉलोनाइजर को दोबारा निर्माण कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।



एमडीडीए की टीम के सहायक अभियंता पंकज पाठक के नेतृत्व में अवैध निर्माण और प्लॉटिंग को लेकर अभियान चलाया गया। टीम सबसे पहले विधौली रोड पर पहुंची। यहां यूपीईएस विश्वविद्यालय के पास दिपांशु राणा एक हॉस्टल का निर्माण करा रहे थे। भवन का नक्शा पास नहीं करवाया गया था। टीम ने निर्माण कार्य रुकवाने के बाद भवन को सील कर दिया।
विज्ञापन




इसके बाद टीम लोअर कंडोली में गुरुद्वारा रोड पर पहुंची। यहां वासु नाम के व्यक्ति की ओर से चार बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसका भी नक्शा पास नहीं करवाया गया था। टीम ने जेसीबी से प्लॉटिंग पर बनाई गई कच्ची सड़क और मकानों की नींव को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता पंकज पाठक ने बताया कि भवन निर्माणकर्ता और कॉलोनाइजर को पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। बताया कि संयुक्त सचिव के आदेश पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। टीम में जेई विपिन सैनी, सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह और पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed