{"_id":"65efeea24a6959a6640722a9","slug":"mdda-presented-budget-of-rs-998-crore-decided-to-dehradun-news-c-5-1-drn1030-369224-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एमडीडीए ने पेश किया 998 करोड़ का बजट, ट्रांसपोर्ट नगर निगम को सौंपने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एमडीडीए ने पेश किया 998 करोड़ का बजट, ट्रांसपोर्ट नगर निगम को सौंपने का फैसला
विज्ञापन
I
IIएमडीडीए की 108वीं बोर्ड बैठक : पिछले बार की अपेक्षा इस बार 300 करोड़ अधिक का बजट पास
I
I
I
I
I
I
I
Iमसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अब तक का अपना सबसे बड़ा बजट पेश किया। प्राधिकरण ने कुल 998 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी, जो कि पिछले बजट की अपेक्षा 300 करोड़ रुपये अधिक था। बजट में देहरादून के विकास की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, तो ट्रांसपोर्ट नगर को नगर निगम के सुपुर्द करने का बड़ा फैसला भी लिया। इससे ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था सुधरेगी।
I
Iगढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राधिकरण के कुल 998 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। यह पहला मौका था, जब एमडीडीए 1000 करोड़ के बजट के बिल्कुल करीब पहुंच गया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर को नगर निगम के सुपुर्द करने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर काे हैंडओवर करने का प्रस्ताव प्राथमिकता के साथ रखा गया। यह कहा गया कि ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण एमडीडीए ने किया है, लेकिन इसके रखरखाव का कार्य नगर निगम करे, तो जनसुविधाओं का विस्तार किया जा सकेगा। इस पर आम सहमति बनी। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर नगर निगम को सौंपा जाएगा। इसके बाद आगे का पूरा जिम्मा नगर निगम का होगा। इसके लिए जल्द दोनों विभागों के अधिकारी साझा निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। जो कमियां होंगी, उसे पूरा कर निगम को सौंपा जाएगा। इस दौरान नक्शे से संबंधित कुल 60 प्रकरण आए। इसमें होटल, फार्म हाउस, व्यावसायिक भवनों से जुड़े प्रकरण भी शामिल रहे। गुण-दोष के आधार पर इन प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्णय लिया गया। उधर बैठक में प्राधिकरण कार्यालय के लिए 2 इन्नोवा, 1 स्कार्पियो व एक जेसीबी क्रय करने का निर्णय लिया गया।
I
I
I
I
I
I
I
Iयह रहे मौजूद
I
Iबैठक में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अपर सचिव आवास अतर सिंह, वित्त विभाग से उपसचिव दीप्ति सिंह, मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव, नगर निगम से उपनगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पेयजल निजम के अधीक्षण अभियंता, प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एचसी राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार व सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
Iकूड़ा उठान-सड़क और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारनी होगी
I
I
I
Iएमडीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना को धरातल पर उतारा था, लेकिन यहां पर सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा रही थी, ट्रांसपोर्टर्स की यहां पर कूड़़ा उठान को लेकर शिकायत रहती थी, निगम यह परियोजना एमडीडीए की होने के कारण रुचि नहीं लेता था। अब यह परियोजना नगर निगम के हैंडओवर होने से यहां पर सफाई का पूरा जिम्मा नगर निगम का होगा। इससे यहां पर कूड़ा उठान की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। वहीं स्ट्रीट लाइट व सड़कों
I
I
I
Iनिर्माण कराकर सौंप देता है प्राधिकरण
I
I
I
Iएमडीडीए के अनुसार जनसुविधाओं वाले प्रोजेक्ट निर्माण करना उनकी प्राथमिकता है, लेकिन प्रोजेक्टों का रखरखाव करने के लिए बाद में संबंधित विभागों को हैंडओवर कर दिया जाता है। इसलिए ट्रांसपोर्ट नगर को नगर निगम के सुपुर्द किया जा रहा है। इस फैसले को लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारियों में मिलीजुली प्रतिक्रिया है। कारोबारियों का कहना है कि नगर निगम के सुपुर्द होने से स्ट्रीट लाइट व सफाई जैसी व्यवस्थाएं बेहतर की जा सकेंगी।
I
I
I
I
I
Iमल्टीस्टोरी पार्किंग, ईको पार्क से लेकर फसाड कार्य होंगे
I
Iएमडीडीए ने अपने बजट में सड़कों से लेकर फसाड और सौंदर्यीकरण को भी प्राथमिकता दी है। आईएसबीटी के रखरखाव और शहर में विकास के कई अन्य कार्यों को इसमें तवज्जो दी गई है। मसूरी, देहरादून में मल्टीस्टोरी पार्किंग, ईको पार्क से लेकर मसूरी में फसाड कार्य, इको पार्क, आढ़त बाजार में मल्टीलेवल कार पार्किंग, आढ़त बाजार में अन्य विकास कार्य, आईएसबीटी परिसर में लैंडस्केप कार्य, मालदेवता रोड पर प्राकृतिक स्रोत का सौंदर्यीकरण, डिफेन्स कॉलोनी में गौरा देवी पार्क, कृत्रिम झील का सौंदर्यीकरण, मियांवाला पंचायत घर के पास पार्क निर्माण, लैंडस्केप व सौंदर्यीकरण कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज मियांवाला के समीप जोहड़ की भूमि पर वाटर पार्क लैंडस्केप के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर बजट में प्रावधान किया गया।I