फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MDDA has constructed pink toilet in ISBT campus.

Dehradun News: प्रत्येक निकाय क्षेत्र में पिंक टॉयलेट का निर्माण कराएगा एमडीडीए

Sat, 06 Jul 2024 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
MDDA has constructed pink toilet in ISBT campus.
Iआईएसबीटी परिसर स्थित पिंक टॉयलेट में लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनI
विज्ञापन




मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) अब प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में पिंक टॉयलेट का निर्माण कराएगा। हाल ही में एमडीडीए ने आईएसबीटी परिसर में पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया है। अब यहां सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इस संबंध में एमडीडीए उपाध्यक्ष ने अधीनस्थों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।




शहर में महिलाओं के इस्तेमाल के लिए पिंक टॉयलेट का अभाव है। जो टॉयलेट बने भी हैं, उनमें व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं है। इसे लेकर अमर उजाला की ओर से कुछ माह पूर्व पड़ताल भी की गई थी। उसमें लोगों ने जगह-जगह महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट के निर्माण की जरूरत बताई। इसके बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने आईएसबीटी परिसर में पिंक टॉयलेट निर्माण का काम शुरू कराया। अब इसका निर्माण पूरा हो गया है। इस बाबत प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण दफ्तर में अधीनस्थों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में एक-एक पिंक टॉयलेट बनाने के लिए डिजाइन एवं डीपीआर आदि तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बस अड्डे पर बनाए गए पिंक टॉयलेट में महिलाओं की सुविधा के मद्देनजर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन समेत अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed