{"_id":"0fc12d975a87e189c93dfb252efe7e69","slug":"mdda-gives-notice-to-asharam-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के ‘अवैध आश्रम’ को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के ‘अवैध आश्रम’ को नोटिस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Sep 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
सहस्त्रधारा रोड स्थित आसाराम के अवैध आश्रम पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का डंडा चल सकता है।
विज्ञापन
मंगलवार को एमडीडीए ने आश्रम को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। 13 सितंबर तक जवाब न देने पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
इस आश्रम के अधिकतर हिस्से का निर्माण एमडीडीए से नक्शा स्वीकृत कराए बिना किया गया है। मामला सामने आने पर एमडीडीए ने 14 अक्तूबर 2009 को आश्रम को नोटिस जारी किया था। लेकिन, इस मामले में एमडीडीए कार्रवाई से बचता रहा।
अमर उजाला ने तीन सितंबर के अंक में इस मामले का खुलासा किया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए एमडीडीए वीसी आर मीनाक्षी सुंदरम ने मंगलवार को सचिव एमडीडीए बंशीधर तिवारी को आश्रम को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि अब इस प्रकरण की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन