{"_id":"577140994f1c1b775e79a955","slug":"mdda-demolished-illegal-plotting-one-mobile-tower-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का डंडा, मोबाइल टॉवर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का डंडा, मोबाइल टॉवर सील
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
एमडीडीए ने सोमवार को नियम विरुद्ध निर्माण और प्लॉटिंग के दो अलग-अलग मामलों में सीलिंग की कार्रवाई की। एक मोबाइल टॉवर को सील करने के साथ ही बड़े पैमाने पर हुई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
प्राधिकरण की टीम ने पहले नवादा रोड, सोनिया विहार स्थित जय अंबे वाली गली में मोहन सिंह पाल के मोबाइल टॉवर को सील कर दिया। मोहन सिंह ने बिना अनुमति के मोबाइल टावर लगा दिया था। वाद दायर होने के बाद एमडीडीए ने सीलिंग के निर्देश दिए थे। सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर प्राधिकरण की टीम ने मोबाइल टॉवर सील कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद प्राधिकरण की टीम मोथरोवाला स्थित दूधली रोड पहुंची थी। एसपी त्यागी ने 48 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की थी। प्राधिकरण ने वाद दायर करते हुए प्लॉटिंग को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। पुलिस फोर्स की मदद से टीम ने इसे ध्वस्त कर दिया। टीम में प्राधिकरण के एई एसएस रावत, जेई पीएन बहुगुणा समेत अन्य स्टाफ व पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन