{"_id":"6e752a5d658e4b95038994f67ca8625e","slug":"mdda-clear-illegal-plotting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध प्लाटिंग पर चला MDDA का पीला हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध प्लाटिंग पर चला MDDA का पीला हाथी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Nov 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडीडीए ने राजधानी दून में दो स्थानों पर जेसीबी चलवाई। प्राधिकरण की टीम ने आमवाला तरला में कुल 14 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करवा दी। इसके बाद जमीन पर तार बाड़ कर दी गई।
विज्ञापन
एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को तरला आमवाला क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान चलाया।
सचिव दुम्का ने बताया कि आमवाला तरला में प्राधिकरण की आवासीय योजना प्रस्तावित है। उसके लिए चिह्नित जमीन के पीछे बड़े हिस्से पर कब्जे और अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिल रही थी। इस पर एई एसएस रावत के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और दो स्थानों पर की जा रही प्लाटिंग को जेसीबी के जरिए ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
ध्वस्त कराई अवैध प्लाटिंग
टीम ने सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह चौहान, अशोक कुमार कुकशाल और रामपाल सिंह नेगी की ओर से कराई गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। उन्होंने आठ बीघा जमीन को घेरकर उस पर अवैध प्लॉटिंग की थी। इसके बाद टीम ने बिजेंद्र पाल, नागेंद्र प्रताप चौहान, दीपक और संजय द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की।
विज्ञापन
उन्होंने छह बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की थी। प्राधिकरण की टीम में जेई पीएन बहुगुणा, प्रमोद मेहरा, टीएस पंवार और एसएस राणा और पुलिसकर्मी शामिल रहे।