फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   MCD Election Result: CM Pushkar singh Dhami campaigned on 22 seats BJP won 10

MCD Election: स्टार प्रचारक सीएम धामी ने 22 सीटों पर किया प्रचार, 10 जीती भाजपा

Thu, 08 Dec 2022 01:27 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Dec 2022 01:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने पटपड़गंज, मंडावली, छतरपुर, यमुना विहार आदि आसपास की सीटों पर प्रचार किया। दिल्ली की पटपड़गंज, विनोद नगर एवं मंडावली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए थे।

विज्ञापन
MCD Election Result: CM Pushkar singh Dhami campaigned on 22 seats BJP won 10
दिल्ली में सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा बेशक आम आदमी पार्टी से पिछड़ गई, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन 22 सीटों पर प्रचार किया उनमें से 10 सीटों पर भाजपा विजयी रही। प्रवासी उत्तराखंडी वोटरों के दबदबे वाली सीटों पर भी भाजपा को जीत मिली। इन सभी सीटों पर धामी स्टार प्रचारक थे।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री ने पटपड़गंज, मंडावली, छतरपुर, यमुना विहार आदि आसपास की सीटों पर प्रचार किया। दिल्ली की पटपड़गंज, विनोद नगर एवं मंडावली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए थे। इन तीनों ही सीटों से तीनों भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसी तरह, बुराड़ी, सादतपुर, यमुना विहार, विनोद मार्ग, द्वारका-ए, नजफगढ़, छावला, शाहदरा में भी भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने 250 सीटों से 104 सीटें जीतीं। पार्टी की कामयाबी की दर 41.6 प्रतिशत रही। उन्होंने दावा किया कि जिसका प्रत्याशी अधिक लोकप्रिय और योग्य होगा वह दिल्ली का मेयर बनेगा। वह भाजपा का भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड भाजपा को 36 सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 20 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीते। ये जीत पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के प्रदेश में किए गए कामों पर प्रवासियों से मिल रहे समर्थन की वजह से है। मुख्यमंत्री के धुआंधार प्रचार और रोड शो का काफी फायदा मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव में धुआंधार प्रचार किया। पर्वतीय बाहुल्य सीटों को ध्यान में रखकर उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed