फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maze in the name of silver work

सावधान! चांदी वर्क के नाम पर बड़ा गोरखधंधा

Sun, 27 Oct 2013 02:12 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, हल्द्वानी
राकेश शर्मा/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 27 Oct 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
maze in the name of silver work

चांदी वर्क के नाम पर कई बेनामी कंपनियां बड़ा गोरखधंधा कर रही हैं। इनके रैपर पर न तो कंपनी का पता है और न ही रजिस्ट्रेशन नंबर छपा है।

विज्ञापन


वर्क बेचने वाली बेनामी कंपनियों के गोरखधंधे से पर्दा तब उठा जब अमर उजाला के प्रतिनिधि ने शनिवार को अलग-अलग दुकानों से वर्क के दो पैकेट खरीदे। पहली दुकान से जो वर्क का पैकेट खरीदा वह पैकेट चांदी वर्क का नहीं एल्युमीनियम वर्क का था।
विज्ञापन


पढें, 'मोदी और राहुल उड़ा रहे देश का मजाक'
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रांड का अता पता नहीं
उसके रैपर पर न तो ब्रांड का असली नाम था और न कंपनी का पता अंकित था। वर्क रैपर के ऊपर फूड ग्रेड, नाम और इंडिया लिखा है। रैपर में दस वर्क रखे हैं। बाजार में यह पैकेट 40 रुपये में बिक रहा है।

वर्क कहां से आता है, कौन सी कंपनी बनाती है, इस बारे में जानकारी ली गई तो दुकानदार ने इसकी अनभिज्ञता जता दी। इतना जरूर बताया कि बरेली का एक फेरीवाला वर्क पैकेट बेचने यहां आता है। यहां के लोग इसे ही चांदी वर्क में खरीदकर ले जाते हैं।

पढें, लव एक्सप्रेसः हम दोनों दो प्रेमी शर्ते तोड़ चले


150 रुपये इसकी कीमत
यह दुकान मीरा मार्ग में है। दूसरे वर्क का पैकेट पटेल चौक की एक दुकान से खरीदा। यह वर्क चांदी का था, जिसे दिल्ली की एक कंपनी बनाती है। इस कंपनी के पैकेट में 50 वर्क होते हैं और 150 रुपये इसकी कीमत है।

दुकानदार ने वर्क चांदी का है या एल्युमीनियम का, इसकी पहचान भी बताई। एक व्यापारी ने बताया कि दिल्ली, बरेली के अलावा मेरठ की कई कंपनियां हैं जो यह गोरखधंधा कर मुनाफाखोरी कर रही हैं।

पढें, 'कहीं से भी रामदेव के भाई को ढूंढ कर लाओ'

ऐसे करें चांदी वर्क की पहचान
यदि आप मिठाई या पान खरीद रहे हैं और उसमें वर्क लगा है तो इसकी पहचान कर सकते हैं। दोनों वर्क को अलग-अलग मसलें, अगर वर्क के मसलने से अंगुलियों पर वर्क के रेसे नहीं रहते हैं तो वर्क चांदी का है, यदि वर्क के रेसे अंगुलियों पर चिपकते हैं तो वह वर्क एल्युमीनियम का होगा।

पढें, बारूद के ढ़ेर पर राजधानी, चिंगारी बुझाने को नहीं पानी!

मिठाई विक्रेताओं की है सांठगांठ
मिठाई विक्रेता शोभा बढ़ाने के लिए काला जामुन, बर्फी, बालूशाही, छेने की मिठाई समेत अन्य मिठाइयों में वर्क लगाते हैं। पान विक्रेता मीठे पान में इसका प्रयोग करते हैं। मिठाई विक्रेता बेनामी कंपनियों के प्रतिनिधियों से सांठगांठ कर मुनाफाखोरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed