Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mayoral candidate BJP leader Dhyani withdrew his nomination

Dehradun News: मेयर पद के दावेदार भाजपा नेता ध्यानी ने लिया नामांकन वापस

Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mayoral candidate BJP leader Dhyani withdrew his nomination
I
विज्ञापन

II-पार्षद के भी तीन प्रत्याशियों की नामांकन वापसी-आज आवंटित किए जाएंगे नामांकन चिह्न
I
Iनामांकन पत्र वापसी के अंतिम दिन मेयर और पार्षद के प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र वापस लिए। सबसे पहले नामांकनपत्र जमा करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सुमन ध्यानी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में मेयर के 10 उम्मीदवार डटे हैं। उधर विभिन्न वार्डों से 41 पार्षद प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन वापस लिए। इनमें कई कांग्रेस तो कई भाजपा के बागी प्रत्याशी भी रहे।
I
Iबुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मेयर पद के लिए मैदान में 11 प्रत्याशी तो पार्षद पद के सभी 100 वार्डों में 427 नामांकनपत्र सही पाए गए थे। बृहस्पतिवार को नामांकनपत्र वापस लेने की अंतिम तिथि थी। इस दौरान मेयर पद के लिए भाजपा नेता ध्यानी ने अपना नामांकन पत्र वापस लिया।
विज्ञापन

I
I
I
Iदरअसल, नामांकन जमा करने के दौरान उन्होंने खुद को भाजपा का संभावित उम्मीदवार बताया था, हालांकि बाद में भाजपा ने सौरभ थपलियाल को मेयर का प्रत्याशी घोषित कर दिया था। उधर विभिन्न वार्डों से करीब 41 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस लिए। जिसके बाद अब मैदान में 386 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआज किया जाएगा चुनाव चिह्न का आवंटन
I
Iनामांकन वापसी के बाद अब चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए सभी आरओ ने तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, आप, रालोद आदि, यूकेडी के अपने चुनाव चिह्न के अलावा बाकि सभी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से 47 चुनाव चिह्न दिए गए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed