फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mayor Strict on Under Ground Dustbin

अंडर ग्राउंड डस्टबिन को लेकर मेयर सख्त

Thu, 02 Mar 2017 07:00 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला ,देहरादून
ब्यूरो /अमर उजाला ,देहरादून Updated Thu, 02 Mar 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
Mayor Strict on Under Ground Dustbin
विनोद चमोली - फोटो : file photo

अंडर ग्राउंड डस्टबिन लगाने को लेकर देहरादून मेयर ने बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था जोंटा इंफ्राटेक के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कंपनी को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

मेयर विनोद चमोली ने जोंटा इंफ्राटेक के अधिकारियों को बुलाया। कंपनी के उप महाप्रबंधक शंकर नारायण ने बताया कि कुछ जगहों पर सिविल कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन


वहीं, तमाम स्थानों पर लोगों के विरोध के चलते कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बताया कि डेढ़ क्यूबिक मीटर के पांच और साढ़े तीन क्यूबिक मीटर के 15 डस्टबिन आ चुके हैं। शेष डस्टबिन जल्द आ जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मार्च तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। महापौर ने 15 मार्च तक क्रेन और 31 मार्च तक बिन उठाने वाला वाहन हरहाल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर कंपनी पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। 

वहीं, उन्होंने 30 अप्रैल तक अंडरग्राउंड डस्टबिन का कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी को डस्टबिन के चारों ओर कंपनी द्वारा चार-पांच फिट बाहर तक टाइल लगाने की कार्रवाई करने की बात कही।

उन्होंने अधिकारियों को शिवराम स्कूल निरंजनपुर, पंडितवाड़ी, रोजमाउंट स्कूल, सुभाषनगर आदि क्षेत्रों में विवादित जगहों के स्थान पर नई जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त रवनीत चीमा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल, सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी, नायब तहसीलदार नरेशचंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे। 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लगाई फटकार 
मेयर ने अंडर ग्राउंड डस्टबिन की धीमी कार्य प्रगति पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाई। साथ ही उन्हें कंपनी को जल्द स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेहरू कॉलोनी, एलआईसी बिल्डिंग के पास डस्टबिन स्थल पर किसी व्यक्ति द्वारा गेट बना लिया गया है। यहां पर पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुसार निर्माण कराने को कहा। 


मद्रासी कॉलोनी में बढ़ेगा डस्टबिन का स्पेस 
मेयर ने रेस्टकैंप बन्नू स्कूल आदि क्षेत्र में भूमि उपलब्ध न होने पर मद्रासी कॉलोनी में स्थापित डस्टबिन का स्पेस बढ़ाने के निर्देश दिए। 

बिंदालपुल के पास लगाए जाएंगे दो डस्टबिन 
बिंदालपुल में दो डस्टबिन लगाए जाएंगे। मेयर ने कहा कि यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत होना हैं। कैंट बोर्ड को जनहित में देखते हुए इसमें अपनी अनापत्ति देनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed