फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mayor Saurabh Thapliyal presided over the meeting in view

Dehradun News: पार्षदों की समस्याओं पर मेयर सौरभ थपलियाल ने दिए समाधान के निर्देश

Tue, 31 Mar 2026 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Mayor Saurabh Thapliyal presided over the meeting in view
I-समान विकास और मूलभूत सुविधाओं की गारंटी
विज्ञापन

I

I
I

I-अधिकारियों को सख्त चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहींI

पार्षदों की मांग और शिकायत के मद्देनजर मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य किए जाएं।

मेयर ने पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक वार्ड में समान रूप से प्रदान की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्षदों की समस्या उनकी स्वयं की समस्या है और उसका समाधान उनके लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पार्षदों के लिए।
विज्ञापन




बैठक के दौरान कुछ पार्षदों ने अधिकारियों की लापरवाही और समस्याओं की अनदेखी की शिकायत की। इस पर मेयर ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर उन्हें कड़ी हिदायत दी कि पार्षदों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेयर ने पार्षदों से कहा कि नगर निगम और पार्षद मिलकर देहरादून के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को गति दें ताकि नागरिकों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में पार्षद विशाल कुमार, अनीता गर्ग, रानू गेल, प्रवीण कुमार, मीनाक्षी मौर्य, संजय सिंघल, वैभव अग्रवाल, विनोद रावत आदि पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed