फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mayawati rally in haridwar

समीक्षा करने की आड़ में आरक्षण खत्म करने में लगी है BJP: मायावती

Thu, 09 Feb 2017 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Feb 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
mayawati rally in haridwar
चुनावी रैली में मायावती - फोटो : ANI

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को हरिद्वार जिले के लक्सर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस और भाजपा पर खूब बरसीं। मायावती ने नोटबंदी पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। वहीं विकास के मुद्दे पर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। कहा ‌कि केंद्र की सरकार और आरएसएस के लोग आरक्षण की समीक्षा करने की आड़ में आरक्षण खत्म करने में लगे हैं।

विज्ञापन


बसपा विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में अधिकांश सीटों पर अपने बलबूते पर लड़ रही है। अपनी पार्टी के उम्मीदवार साफ सुथरी छवी वाले हैं और जनता के विकास की भावना को लेकर चलने वाले हैं।
विज्ञापन


आजादी के बाद इस लंबी अवधि में भी राज्य और पूरे देश में दलितों आदिवासियों व अन्य पिछड़ वर्ग की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। आज भी इन वर्गों गरीबी और बेरोजगारी देखने को मिलती है। इनके साथ भेदभाव, अन्याय व अत्याचार आज भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वर्गों को संविधान द्वारा मिले आरक्षण को खत्‍म करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस की तरह भाजपा की सरकार ने भी आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया है। उत्तराखंड में भी ऐसा देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत के चलते सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्ग के प्रमोशन को प्रभावहीन बना दिया है। केंद्र की सरकार और आरएसएस के लोग आरक्षण की समीक्षा करने की आड़ में आरक्षण खत्म करने में लगे हैं। इसलिए अब इन पार्टिंयों को जीतने नहीं देना है। ये सब पार्टियां अंदर से एक ही हैं। यहां गरीबों की स्थिति बेहद खराब है। 

भीड़ जुटाने के लिए प्रत्याशियों ने लगा दी पूरी ताकत

mayawati rally in haridwar

मायावती को सुनने के लिए लोगों की खासी भीड़ जुटी। इससे पहले बुधवार को बसपा प्रत्याशियों ने रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

चुनाव प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने के साथ ही पार्टियों में स्टार वार शुरू हो चुका है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राष्ट्रीय नेताओं की तूफानी जनसभाएं जारी हैं। इसी कड़ी में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बृहस्पतिवार को लक्सर पहुंच रही हैं।

अपनी अपनी विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी। हरिद्वार सीट से प्रत्याशी अंजू मित्तल ने कनखल क्षेत्र रविदास बस्ती, भगवतीपुरम, इंदू एन्कलेव सहित आसपास की बस्तियों में जाकर लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की।

रानीपुर से प्रत्याशी प्रशांत राय ने ज्वालापुर धीरवाली, पांवधोई, चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान आदि क्षेत्रों में रैली के लिए लोगों से संपर्क साधा।

वहीं हरिद्वार ग्रामीण से प्रत्याशी मुकर्रम अंसारी ने बहादरपुर जट, सराय, एक्कड़, धनपुरा, घिस्सुपुरा, बादशाहपुर, श्यामपुर कांगड़ी आदि गांवों में लोगों से रैली में चलने की अपील की। ज्वालापुर से प्रत्याशी मुल्कीराज ने बोंगला, कोटा मुरादनगर, तेलीवाला, खेड़ी शिकोहपुर आदि में जनसंपर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed