फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Max fell into gorge in bageshwar two passengers killed

उत्तराखंड: सूपी जा रही मैक्स खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत, चार गंभीर घायल

Sat, 20 Apr 2019 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Max fell into gorge in bageshwar two passengers killed
खाई में गिरी मैक्स - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट से सूपी जा रही मैक्स जीप भैंसखाली के समीप गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरे वाहन के परखचे उड़ गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन


शनिवार शाम तीन बजे मैक्स वाहन (यूके/02/सीए/0451) कपकोट से सूपी के लिए चला था। मुनार बैंड में भैंसखाली के समीप अनियंत्रित होकर वाहन लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार कुंवर सिंह(85) निवासी सूपी और तारा सिंह(45) निवासी खलझूनी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सूपी निवासी दुर्गा सिंह (45) पुत्र लाल सिंह, पूरन सिंह (53) पुत्र दलीप सिंह, यशोदा (25) पुत्री भूपाल सिंह और चालक नंदन सिंह(35) पुत्र जगत सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से कपकोट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

देर रात तक सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है। सूचना पर कपकोट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डीएम रंजना राजगुरु व एसपी लोकेश्वर सिंह ने घटना गहरा दुख जताया है। कहा कि घायलों के इलाज में कमी नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed