फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mausi Sold newborn in 50 thousand rupees eight accused arrested in rudraprayag

9 दिन के नवजात का मौसी ने 50 हजार में किया सौदा, पुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2019 08:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Mausi Sold newborn in 50 thousand rupees eight accused arrested in rudraprayag
नवजात - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

नौ दिन के नवजात शिशु को चोरी कर 50 हजार रुपये में बेचने के मामले में पुलिस ने नवजात की मौसी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौसी ने ही नवजात को 50 हजार रुपये में बेचने का सौदा तय किया था।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने नवजात को बरामद कर मामले में भादंसं की धारा 370, 363 और 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को नेपाल मूल के नरेश बहादुर पुत्र जीत बहादुर हाल निवासी बंदरतोली (जखोली) ने मयाली पुलिस चौकी में अपने नौ दिन के नवजात शिशु के चोरी होने की तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने देर शाम ही ऋषिकेश भद्रकाली चौकी के पास नवजात की मौसी बबीता देवी पत्नी प्रेम कुमार निवासी सूद का मान, ढली, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनमें जगदीश चंद्र उर्फ विक्की पुत्र रिखी राम और उसकी पत्नी शिल्पा देवी, निवासी बिल्डिंग न्यू टू-टू पावर हाउस, थाना बालोगंज, तहसील व जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, बीना देवी पत्नी अहकाम सैयद और उसका पुत्र मनमीत सिंह राणा निवासी 62 फुटा रोड मंसूर कालोनी, सब्जी मंडी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), ज्ञान चंद्र उर्फ सोन पुत्र बालकराम निवासी ग्राम नबाही (हिमाचल प्रदेश), कर्ण सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ग्राम मतेह, चमियाडी, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) और हंसराज कुमार पुत्र उर्फ मीटू मानचंद्र निवासी ग्राम व पो. मही जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से वाहन और 45 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जहांगीर अली, महिला उप निरीक्षक ज्योति पंवार, आरक्षी कुलदीप सिंह, आरक्षी विनोद कुमार, महिला आरक्षी पूनम शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed