फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mauritius PM Dr. Navin Chandra Ramgoolam returned from Uttarakhand tour CM Dhami met him

Uttarakhand: मॉरीशस के प्रधानमंत्री चार दिवसीय दौरे के बाद लौटे, सीएम ने की मुलाकात, स्मृति स्वरूप दी भेंट

Mon, 15 Sep 2025 11:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Sep 2025 11:25 AM IST
सार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री उत्तराखंड से लौटे गए हैं। इस दौरान सीएम ने उनके मुलाकात की। सीएम धामी ने कहा कि उनकी यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।

विज्ञापन
Mauritius PM Dr. Navin Chandra Ramgoolam returned from Uttarakhand tour CM Dhami met him
मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भेंट देते सीएम धामी। - फोटो : सूचना

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर थे। आज सोमवार को वह लौट गए। सीएम धामी उत्तराखंड से प्रस्थान से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे भेंट की। इस अवसर पर उन्हें चारधाम का पावन प्रसाद एवं प्रदेश के अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद स्मृति स्वरूप भेंट किए गए।

विज्ञापन


मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत की पताका पूरे विश्व में लहरा रही है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री की यह यात्रा निश्चित ही भारत और मॉरीशस के मध्य सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ एवं सुदृढ़ करेगी।
विज्ञापन


प्राकृतिक सुंदरता देख मंत्रमुग्ध हुए 
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम का उत्तराखंड पहुंचने पर महिलाओं ने पारंपरिक स्वागत गीत गाकर और माथे पर टीका लगाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता की जमकर सराहना की। उन्हें तुलसी की माला भी भेंट की गई। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी वीणा रामगोपाल ऋषिकेश के सुंदर नजारे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अपने चार दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री ऋषिकेश और हरिद्वार का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  नदियां लौटी अपने पुराने मार्ग, उत्तरकाशी से दून तक हुई बर्बादी, कुछ सुविधा के लिए बड़ा नुकसान

उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ढालवाला से नरेंद्रनगर बाइपास तक के पूरे क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया था। साथ ही चंबा की तरफ से आने वाले वाहनों को बाइपास पर रोक दिया गया था। प्रधानमंत्री का काफिला निकलने के बाद ही यातायात फिर से सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed